फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Celebs: प्रतिभा की ख़ान हैं ये भोजपुरी सितारें, अभिनय के साथ करते हैं शानदार गायकी

Tue, 18 Oct 2022 08:41 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : social media
भोजपुरी फिल्मों को देखने या फिर गानों को लेकर भी लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। भोजपुरी सिनेमा के कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने क्षेत्र में बल्कि आज के समय में पूरे देश में खूब नाम कमाया है। वहीं भोजपुरी में कई से अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो न सिर्फ अभिनय में परचम लहरा चुके हैं बल्कि इनकी गायकी के भी लोग दीवाने हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
अक्षरा सिंह
भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी शानदार अदाकारी के बल पर  पहचान बनाई है बल्कि वह अपनी गायकी के लिए भी जानी जाती हैं। अक्षरा सिंह ने अब तक कई गाने गाए हैं और उनके गाने फैंस को भी काफी पसंद आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
भोजपुरी के कलाकार मनोज तिवारी के बारे में तो हर कोई जानता है, उन्होंने न सिर्फ सिनेमा की दुनिया में बल्कि राजनीति में भी धाक जमाई है। मनोज तिवारी कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं और उनकी गायकी के तो लोग दीवाने हैं हीं। 

4 of 6
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह
भोजपुरी के अभिनेता पवन सिंह फिल्मों में अभिनेता के अलावा अपने धमाकेदार गानों के लिए भी पहचाने जाते हैं। वह अपने गानों में आवाज देने के साथ ही अभिनय करते भी दिखाई देते हैं। पवन सिंह का हर एक गाना आते ही छा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
दिनेश लाल यादव  - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश लाल यादव
निरहुआ हिंदुस्तानी के नाम से मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इसी के साथ वह गायकी की प्रतिभा के भी धनी हैं। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
खेसारी लाल यादव
अभिनेता खेसारी लाल का नाम भी भोजपुरी के उन कलाकारों के लिस्ट में आता है, जो अभिनय के साथ गायकी के भी सरताज हैं। खेसारी लाल के कई गानें हैं, जिन्हें सुनकर लोग झूम उठते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें