रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी को वर्ष 2013 में आई फिल्म 'नागिन' में बेहतरीन काम करने के लिए उसी साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया। उनके साथ इस फिल्म में खेसारी लाल यादव नजर आए। और इसी साल रानी की सुपरहिट फिल्म 'रानी नंबर 786' भी आई। ये दोनों ही फिल्में महिला प्रधान रहीं जिनके लिए रानी को भोजपुरी फिल्मों की कंगना रणौत कहा जाने लगा। उसके बाद तो रानी चटर्जी की महिला प्रधान फिल्मों की लाइन लग गई। 'इंस्पेक्टर चांदनी', 'बिटिया सदा सुहागन रह', 'रानी चली ससुराल', राउडी रानी', 'शेरनी', 'प्रेम दीवानी', 'चांदनी', 'एक लैला तीन छैला', 'दरिया दिल' और 'भागजोगनी'। ये सभी फिल्में साल 2014 में ही आईं और रानी के किरदारों के इर्द-गिर्द ही घूमी। इन्हीं फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी रानी के नाम का सिक्का चलवाया।