फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब-कब बिगड़ी एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत, 2 बार तो फैल चुकी है मौत की अफवाह

Wed, 05 Sep 2018 08:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दिलीप कुमार
बॉलीवुड क्लासिकल सुपरस्टार रहे एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बार उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत हुई है। लेकिन डॉक्टर के बयान के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार है और घबराने वाली कोई स्थिति नहीं है। वहीं, दिलीप साहब की बेगम सायरा बानो ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दे लिखा कि 'दिलीप साहब के सीने में संक्रमण हो गया है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसे में आप सभी से उनके लिए दुआ और प्रार्थना का निवेदन है।' इसी के चलते बात करेंगे कि कब-कब दिलीप साहब को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा..
विज्ञापन

2 of 7
दिलीप कुमार
बता दें कि इससे पहले अगस्त 2017 बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि उन्हें किडनी में दिक्कत के चलते आईसीयू में रखा गया है।  
विज्ञापन

3 of 7
dilip kumar
वहीं, अगले महीने सितंबर 2017 में बॉलीवुड के ‘ट्रेजडी किंग’ दिलीप कुमार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग अभिनेता को डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया था जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. नरेश त्रिवेदी ने बताया था कि प्रसिद्ध अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

4 of 7
dilip kumar
इसके दो महीने बाद नवबंर 2017 में एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत फिर खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें माइल्ड निमोनिया की शिकायत हुई जिसके कारण उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ी। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन

5 of 7
dilip kumar
गुजरे जमाने के सुपर स्टार और महान अभिनेता दिलीप कुमार बीमार एक बार फिर दिसंबर 2017 में निमोनिया के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया था कि उन्हें खांसी और ठंड की शिकायत है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

6 of 7
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो
बता दें कि दिलीप कुमार की बार-बार तबीयत खराब होने के चलते जून 2017 में उनकी मौत की अफवाह भी फैल गई थी। कई बार सोशल मीडिया पर ये बाते फैलाई जाती रही हैं। दिलीप की तबियत कुछ नासाज थी जिसके कारण उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाह जोर पकड़ने लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिलीप कुमार
वहीं, एक बार पिर दिलीप की मौत की अफवाह सितंबर  2017 में फैली। उस वक्त पूरा बॉलीवुड गलियारा सन्न रह गया था। दिलीप कुमार की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें फैल रही थीं। कई लोगों ने तो ट्विटर पर भी उनकी मौत की खबर फैला दी थी। इतना ही नहीं फिल्मकार अनुराग कश्यप ने भी उनकी मौत संबंधी एक ट्वीट पोस्ट कर दिया था जिसके बाद दिलीप कुमार के प्रशंसकों में हड़कंप मच गया था। इस ट्वीट के आधार पर बॉलीवुड गलियारों में संवेदनाएं पहुंचाने का काम शुरू हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें