फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल बाद फिर नजर आएंगी अमीषा पटेल, बीते 3 वर्ष से इस प्रोजेक्ट पर कर रही थीं दिन-रात मेहनत

Wed, 05 Sep 2018 08:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमीषा पटेल
शुरुआती सफलताओं के बाद लगातार नाकाम रहने से अमिषा पटेल उतार पर आ गया था। एक के बाद एक उनकी फिल्में फ्लॉप हुईं और धीरे-धीरे वह पर्दे से गायब हो गईं। 2013 में आखिरी बार 'शॉर्टकट रोमियो' में दिखीं अमिषा पांच साल बाद फिल्म 'देसी मैजिक' कमबैक के लिए तैयार हैं। क्या उनका जादू चलेगा...
 
विज्ञापन

2 of 6
ameesha patel
कहो ना प्यार है (2000) और गदर: एक प्रेमकथा (2001) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सपनों जैसी पारी शुरू करने वाली अमीषा पटेल लंबे समय से गायब हैं। अब वह पांच साल के बाद फिर नई शुरुआत को तैयार हैं। खास बात यह कि इस बार वह फिल्म की निर्माता भी हैं। निर्माता-अभिनेत्री के रूप में अमीषा की फिल्म देसी मैजिक रिलीज का बॉलीवुड में इंतजार है। फिल्म बनने में करीब तीन साल लगे परंतु अमीषा को विश्वास है दर्शक इसे हाथोंहाथ लेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
ameesha patel
सोशल मीडिया में अमीषा जब-जब तस्वीरें डालती हैं तो चर्चा में आती हैं। 'देसी मैजिक' में अमीषा डबल रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन मेहुल अथा ने किया है। फिल्म एक फैशन डिजाइनर और उसकी हमशक्ल मॉडल की कहानी है। 'देसी मैजिक' में साहिल श्रॉफ, जाए खान और रणधीर कपूर भी नजर आएंगे। रणधीर अमिषा के पिता के रोल में हैं।

 

4 of 6
ameesha patel
अमीषा भले ही फिल्मों से दूर रही हों परंतु वह पहले की तरह घरेलू युवती जैसी नजर आती हैं। अमीषा कहती हैं, 'गदर' के समय से ही फैन्स ने मेरे देसी लुक को स्वीकार किया। उन्होंने मुझे अक्षय के साथ जब भोली भाली पत्नी के रूप में भूल भुलैया में देखा तब भी पसंद किया। देसी मैजिक में भी मैं इंडियन ही नजर आऊंगी। हालांकि वह कहती हैं कि नई पारी में वह फैन्स को अपने नए-नए लुक दिखाएंगी।  

 
विज्ञापन

5 of 6
ameesha patel
'देसी मैजिस' के बाद वह कोई ब्रेक नहीं चाहतीं और उनकी योजना लगातार फिल्में करने की हैं। अमीषा जल्द ही देसी मैजिक की रिलीज डेट घोषित करेंगी। उनके करीबी दोस्त कुणाल गूमर फिल्म के सह-निर्माता हैं। अमीषा के अनुसार, फिल्म बनने में थोड़ा वक्त लगा क्योंकि यह हमारी पहली कोशिश थी। मैं जल्द ही इसका ट्रेलर सबके सामने लाना चाहती हूं। वह बताती हैं कि 'देसी मैजिक' न तो कॉमेडी है और न ही कंटेंट सिनेमा। यह एक एंटरटेनमेंट देने वाली है। जिसे लोग परिवार के साथ देख सकेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ameesha patel
बिगड़ा बॉक्स ऑफिस: अमीषा पटेल भले ही वापसी को तैयार हैं परंतु पहली दो फिल्में छोड़ें तो उन्हें टिकट खिड़की पर जबर्दस्त संघर्ष करना पड़ा। दो बेहतरीन फिल्मों से शुरुआत के बाद उनकी क्या यही प्यार है (2002), ए हमराज (2002), हनीमून ट्रेवल्स प्रा. लि (2007), और रेस-2 (2013) जैसी औसत फिल्में छोड़ें तो दो दर्जन फ्लॉप फिल्में अमिषा के खाते में दर्ज हैं। आखिरी बार वह 2013 में नील नितिन मुकेश के साथ 'शॉर्टकट रोमियों' में आई थीं। जो सुपर फ्लॉप थी। इसके बाद वह किसी फिल्म में नहीं दिखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें