आज सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान को पूरे 10 साल हो गए हैं। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। आज भी फैंस के दिलों में इसकी कहानी और डायलॉग्स जिंदा हैं। आज इस खास मौके पर जानते हैं सुल्तान से जुड़े 10 दिलचस्प और अनसुने किस्से, जो इस फिल्म को और भी खास बनाते हैं..
विज्ञापन
2 of 11
दंगल
- फोटो : ट्विटर : @BeingSalmanKhan
शुरुआत में फिल्म का नाम था ‘दंगल’
बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म 'सुल्तान' के मेकर्स ने शुरुआत में इसका नाम ‘दंगल’ रखा था। हालांकि, बाद में मेकर्स ने यह टाइटल आमिर खान की फिल्म के लिए छोड़ दिया गया। फिर, सलमान की फिल्म का नाम बदलकर ‘सुल्तान’ रखा गया।
विज्ञापन
3 of 11
सुल्तान
- फोटो : आईएमडीबी
अनुष्का-सलमान की हाइट पर काम
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प बात यह भी थी कि अनुष्का शर्मा की हाइट सलमान खान से थोड़ी ज्यादा है। ऐसे में कई सीन में कैमरा एंगल, पोस्टर और खास तकनीकों का इस्तेमाल किया गया, ताकि दोनों की हाइट का फर्क स्क्रीन पर ज्यादा नजर न आए और फ्रेमिंग सही बनी रहे।
4 of 11
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@arjunkapoor
अर्जुन कपूर को भी मिला था ऑफर
बहुत कम लोग यह जानते होंगे, लेकिन फिल्म के शुरुआती दौर में अर्जुन कपूर से भी बात की गई थी। उन्हें सलमान का रोल ऑफर किया जा रहा था। लेकिन भारी-भरकम फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
कोच के रोल के लिए संजय दत्त थे पहली पसंद
फतेह सिंह (सुल्तान के कोच) के किरदार के लिए शुरुआत में संजय दत्त को चुना गया था। लेकिन उनकी पर्सनल और लीगल परिस्थितियों के चलते वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। बाद में यह रोल रणदीप हुड्डा को मिला।
विज्ञापन
6 of 11
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रनौत ने ठुकराया आरफा का रोल
आरफा के किरदार के लिए सबसे पहले कंगना रनौत को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने उस समय विमन-सेंट्रिक फिल्मों पर ध्यान देने के लिए यह रोल मना कर दिया।
विज्ञापन
7 of 11
दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका-परिणीति के बाद अनुष्का बनीं आरफा
कंगना के मना करने के बाद दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा के नाम भी सामने आए। आखिरकार यह रोल अनुष्का शर्मा को मिला।
8 of 11
सुल्तान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का ने सीखी असली कुश्ती
अपने किरदार को असली बनाने के लिए अनुष्का शर्मा ने करीब 6 हफ्तों तक कड़ी ट्रेनिंग ली। एक्ट्रेस ने रेसलिंग सीखी, जिसका असर फिल्म में साफ दिखा।
9 of 11
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिखा
सलमान खान ने ‘सुल्तान’ के लिए करीब 18 किलो वजन बढ़ाया और चार महीने तक कड़ी ट्रेनिंग ली, ताकि एक प्रोफेशनल रेसलर का लुक सही तरीके से दिख सके।
10 of 11
सुल्तान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रचा था। इस फिल्म के साथ सलमान खान ने अपने करियर की दूसरी 300 करोड़ क्लब वाली फिल्म दी और यह हिंदी सिनेमा की तीसरी ऐसी फिल्म बनी जिसने भारत में यह बड़ा आंकड़ा पार किया।
रिलीज से पहले विवादों में आई फिल्म
फिल्म रिलीज से ठीक पहले सलमान खान का एक बयान विवादों में आ गया था। इस पर काफी आलोचना हुई। बाद में उनके पिता सलीम खान ने माफी मांगकर मामले को शांत किया।