फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ ने उठाया वीकएंड का फायदा, जानें रविवार का कलेक्शन

Sun, 05 Jul 2026 07:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: आलिया भट्ट की हाल ही रिलीज 'अल्फा' और हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ के बीच ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने आज रविवार को कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हुई थी। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज हुई थी। जानिए इन फिल्मों ने आज रविवार को कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

2 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
बड़ी स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। आज रविवार के दिन इस फिल्म ने 8.48 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 113.63 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन

3 of 6
कॉकटेल 2 - फोटो : X

‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 17 दिन हो चुके हैं। अब इसकी कमाई काफी कम हो गई है। आज रविवार को ‘कॉकटेल 2’ ने 1.12 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 92.42 करोड़ का हो गया है।

4 of 6
अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X

‘अल्फा’ फिल्म से है टक्कर 
‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ के अलावा आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ भी लगी हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। ‘अल्फा’ ने आज बॉक्स ऑफिस पर 10.72 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ को काफी हद तक टक्कर दे रही है। 

विज्ञापन

5 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में 
‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें- Alpha Box Office: रविवार की छुट्टी का 'अल्फा' को मिला भरपूर फायदा; जानिए तीसरे दिन कितना जुटाया कलेक्शन?

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉकटेल 2 - फोटो : X

‘कॉकटेल 2’ के बारे में फिल्म 
‘कॉकटेल 2’ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के आस-पास घूमती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें