बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर्स में से एक केके का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से न केवल इंडस्ट्री को बल्कि पूरे भारत में फैले उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा था। लेकिन उनके निधन से सबसे ज्यादा शति अगर किसी को पहुंची थी, तो वह उनका परिवार था। उनकी पत्नी और बच्चों के लिए यह स्वीकार कर पाना बहुत मुश्किल था कि वह अब उनके बीच नहीं रहे। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थिती नॉर्मल हो रही है। दरअसल, दिवंगत सिंगर केके की बेटी तमारा कृष्णा ने पिता के गुजर जाने के बाद पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस दी। उनकी आवाज का जादू फिर एक बार चला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।