फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger Worldwide Collection: विजय की फिल्म ने विदेशों में की शानदार शुरुआत, पहले दिन वर्ल्डवाइड हुई इतनी कमाई

Fri, 26 Aug 2022 11:05 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाइगर आखिरकार देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।

विज्ञापन
1 of 4
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाइगर आखिरकार देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म को भले ही हिंदी बेल्ट में कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन तेलुगू समेत अन्य भाषाओं में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। देश में पहले ही जमकर कमाई करने वाली विजय की इस फिल्म ने विदेश में अच्छी कमाई कर ली है। इतना ही नहीं विजय की यह फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस साल की  तेलुगू फिल्म बन गई है। 

विज्ञापन

2 of 4
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देशभर में अच्छी कमाई करने के बाद विजय की इस फिल्म ने अपने पहले दिन विदेश में अच्छे खासे कारोबार के साथ अपना खाता खोला है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने विदेशों में कुल 9.6 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, देश में हुई कमाई की बात करें तो विजय और अनन्या की यह फिल्म पहले दिन रिपोर्ट्स करीब 21 से 23 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। इसके साथ ही दुनियाभर में विजय की इस फिल्म ने 33.12 करोड़ (ग्रॉस) का कारोबार करते हुए इस साल की तेलुगू फिल्मों में पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में छठवां स्थान हासिल कर लिया है। 

विज्ञापन

3 of 4
लाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, देशभर में हुई कमाई की बात करें तो लाइगर को हिंदी बेल्ट में कुछ खास प्रतिक्रिया मिलती नहीं दिखी। हालांकि,पहले ही दिन के आधार पर कुछ भी कहना अभी ठीक नहीं होगा। ऐसे में देखना होगा कि यह फिल्म आगे क्या कमाल करती है। पहले दिन इस फिल्म ने हिंदी भाषा में करीब 1.1 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 15.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले दिन हुए कलेक्शन को देख यह कहा सकता है कि फिल्म साउथ में लोगों का दिल जीतने में सफल रही। हालांकि, हिंदी बेल्ट अभी इस थोड़ी और मेहनत करनी होगी। 

विज्ञापन

4 of 4
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2022 में टॉप ओपनिंग करने वाली तेलुगू फिल्में

 

फिल्म  कलेक्शन (करोड़)
आरआरआर 223
केजीएफ 2 164.5
एसवीपी 70.01
राधे श्याम 68
आचार्य 50
लाइगर 33.12
एफ 3 30.1
बंगारागू 17
मेजर 13.4
द वॉरियर 12.2

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें