दुनिया भर में अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाले गायक केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ था। अपनी मधुर आवाज से समां बांध देने वाले केके ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके गानों ने कई दिलों के तार तक जुड़े हैं। भले ही आज रूहानी आवाज के जादूगर केके हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। ऐसा कोई फंक्शन या इवेंट नहीं होता है, जहां केके के गानों के जरिए धूम ना मचाई जाती हो। केके ने अपनी आवाज का जादू चला कर दुनिया भर में अपने फैंस के बीच खास जगह बनाई, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें अपने करियर के दौरान काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था। आज केके का जन्मदिवस है। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...