फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: दर्शकों का भरोसा बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी, ‘ड्रीमगर्ल 2’ की रिलीज से पहले बोले आयुष्मान

Wed, 23 Aug 2023 10:13 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ड्रीम गर्ल 2, आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही अपनी नई फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ को लेकर खासे उत्साहित अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी इस कॉमेडी फिल्म से पहले दर्शकों का भरोसा फिर से जीतने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। ब्रांड बाजार में आयुष्मान की खासियत उनके प्रति दर्शकों के भरोसे की ही रही है और इसी वजह से वह वित्तीय संस्थाओं और बैंकिंग सेवाएं देने वाली कंपनियों की ब्रांड अंबेसडर के रूप में पहली पसंद भी रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भरोसे की बात चलने पर आयुष्मान को अपने माता-पिता की तुरंत याद आती है। वह कहते हैं, ‘मेरा माता पिता ने मुझमें जो बात सबसे ज्यादा कूट कूटकर भरी है, वह है लोगों का भरोसा जीतना। जीवन का यही सबसे कठिन काम है क्योंकि एक बार अगर किसी इंसान पर किसी का भरोसा बन गया तो फिर ये उसकी जिम्मेदारी है कि उसे कभी टूटने न दे।’

इसे भी पढ़ें-  Akshay Kumar-Raveena: 19 साल बाद फिर जमेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर?
 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान कहते हैं, ‘कलाकार के तौर पर भी हम दर्शकों के उस भरोसे पर टिके होते हैं, जो हमारी फिल्मों के जरिये बनता है। मैं इस बात को लेकर हमेशा दर्शकों का कृतज्ञ रहा हूं कि लोगों ने न सिर्फ मुझ पर बल्कि भारतीय सिनेमा में मेरे इरादों और मेरी कला पर भी भरोसा बनाए रखा है।’

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना की जब से एक फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ कोरोना संक्रमण काल में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई, बॉक्स ऑफिस पर उनकी ब्रांडिंग को खासा नुकसान पहुंचा है। उनकी पिछली चार फिल्में ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘अनेक’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सकीं। आयुष्मान अपनी हर फिल्म में आम आदमी के एक नए रूप को परदे पर पेश करने के लिए प्रयोग करते रहे हैं और ‘ड्रीमगर्ल’ सीरीज में भी उनका जनाना आवाज निकालने का प्रयोग काफी रोचक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान कहते हैं, ‘कहानियां कहने का बिल्कुल भिन्न तरीका निकालने की मेरी कोशिशों में दर्शकों ने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया है। मैं अपने सारे प्रशंसकों का इसके लिए शुक्रगुजार हूं और ये जिम्मेदारी अब मेरी है कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें