किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान का ईद रिकॉर्ड
ईद के त्योहार पर फिल्म रिलीज करने का चलन तो काफी समय से रहा है। सलमान की फिल्मों ‘वांटेड’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘सुलतान’, ‘दबंग’ और ‘बजरंगी भाईजान’ ने भी ईद पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया। लेकिन, टिकट खिड़की पर सलमान की हर ईद अच्छी ही रही हो, ऐसा भी नहीं है। उनकी पिछली कुछ फिल्में ‘ट्यूबलाइट’, ‘भारत’ और ‘रेस 3’ ईद पर रिलीज होकर भी कमाल नहीं दिखा पाईं। अब पूरे देश के सिनेमा विशेषज्ञों की निगाहें एक बार फिर सलमान खान की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं।