ईद के मौके पर रिलीज हुई सिनेमा के सुल्तान कहलाने वाले सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ उनके करिश्मे का लिटमस टेस्ट लेती दिखाई दे रही है। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग बहुत खराब रही है, इतनी खराब ओपनिंग सलमान खान की साल 2011 में रिलीज फिल्म ‘रेडी’ की भी नहीं रही थी, उस फिल्म ने भी रिलीज के पहले दिन 13.15 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘रेडी’ पहले दिन की ओपनिंग के हिसाब से सलमान खान की अब तक रिलीज फिल्मों में 15वें नंबर रही है। फरहाद सामजी निर्देशित फिल्म फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की ओपनिंग इससे भी कम रहने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है।