साउथ इंडस्ट्री के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म 'दशहरा' सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। नानी की फिल्म 'दशहरा' बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं, अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का भी आधिकारिक एलान कर दिया गया है। फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, जो दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, अब वे ओटीटी पर इसका मजा ले सकते हैं।