फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: 'सलमान खान ने काम दे दिया इसका मतलब सबकुछ सही नहीं हो गया', शहनाज ने क्यों कही ऐसी बात?

Thu, 20 Apr 2023 01:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 13 की वजह से शहनाज गिल घर-घर में फेमस हो चुकी हैं। अभिनेत्री जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिलहाल अभिनेत्री इस फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच शहनाज ने एक ताजा इंटरव्यू में अपने  करियर को लेकर खुलकर बात की है।
Rakhi Sawant: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को भेजा धमकी भरा ईमेल, लिखा- सलमान से दूर नहीं रहीं तो...
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री के मुताबिक भले ही उन्हें सलमान खान ने लॉन्च किया है, लेकिन वह इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि वह एक आउसाइडर हैं और भविष्य में काम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने नए साक्षात्कार में, शहनाज ने कहा कि उनका सफर उनके ही हाथों में है और यह उन पर ही निर्भर करता है कि वह कैसे खुद पर काम करना चाहती है और वास्तव में वह जीवन में क्या चाहती है।
Pooja Hegde: बड़े पर्दे पर महेश बाबू संग जमेगी पूजा हेगड़े की जोड़ी, एक्ट्रेस ने SSMB 28 को लेकर दिया यह अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि सलमान ने उन्हें फिल्मों में मौका दे दिया तो सबकुछ सही हो गया।उन्होंने कहा कि अगर वह मेहनत करेंगी तो उन्हें फिल्में मिलेंगी। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बिग बॉस 13 के समय को भी याद किया। शहनाज ने बताया कि शो के दौरान सलमान खान से उन्होंने कहा था कि उन्हें ट्रॉफी नहीं चाहिए बल्कि उन्हें उनके साथ काम करना है। 
Aaradhya Bachchan: यूट्यूब टैब्लॉयड के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचीं आराध्या बच्चन, जानें क्या है पूरा मामला

 

4 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री के मुताबिक सलमान को उनकी बाते याद थीं, जिसकी वजह से उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में मौका दिया। इस इंटरव्यू में  शहनाज ने अपने एक्टिंग के शुरुआत में मिले रिजेक्शन पर भी बात की। 
Filmy Wrap: 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली थी फीस और हनी सिंह की लव लाइफ में हलचल, पढ़ें फिल्मी खबरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram
उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म में कास्ट किए जाने के बाद उन्हें एक फिल्म के सेट से रिजेक्ट कर दिया गया था। उस समय लोगों का कहना था कि वह एक बच्ची हैं और वे उसे कैसे कास्ट कर सकते हैं। 
Sahil Khan: मुश्किल में फंसे अभिनेता साहिल खान, महिला को धमकी देने और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें