बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से 'भाईजान' ने चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन टिकट खिड़की पर महज 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।