फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुडः किरण खेर से रेणुका शहाणे तक, बॉलीवुड के वो सितारे जिन्हें दूसरी शादी में मिला सच्चा प्यार

Wed, 05 May 2021 11:32 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम-किरण, आशुतोष-रेणुका - फोटो : सोशल मीडिया
शादी हर किसी के लिए बेहद मायने रखती है। कहते हैं कि जिंदगी में अगर सही साथी मिल जाए तो कठिन रास्ते भी आसानी से पार हो जाते हैं। वहीं अगर पार्टनर सही ना हो तो फिर जिंदगी खराब होते देर नहीं लगती। बॉलीवुड में भी ऐसा कई बार देखने को मिला जब दो लोग एक दूसरे से शादी के बाद खुश नहीं रह पाए, ऐसे में उन्होंने तलाक ले लिया और दूसरी शादी रचा ली। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में जिन्होंने दूसरी शादी कर ढूंढी जीवन में खुशियां।
विज्ञापन

2 of 5
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह

परमीत सेठी से शादी करने से पहले अर्चना पूरन सिंह शादीशुदा थीं। हालांकि उनकी पहली शादी सफल नहीं रही थीं। पहले पति से तलाक के बाद उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो शादी करेंगी। हालांकि जब उनकी जिंदगी में परमीत की एंट्री हुई तो उनके विचार बदले। प्यार ने उनके जीवन में दस्तक दी और उन्होंने दोबारा घर बसा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : instagram/bipashabasu
करण सिंह ग्रोवर

टीवी और बॉलीवुड जगत के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी शादी के लिए काफी चर्चा में रहे। उन्होंने अपनी को-एक्टर और गर्लफ्रेंड जेनिफर विंगेट से शादी की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने जेनिफर से तलाक लेकर बिपाशा बसु से शादी कर ली थी। 

4 of 5
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : Twitter
रेणुका शहाणे

बॉलीवुड अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने पहले मराठी लेखक और निर्देशक विजय केनकरे से शादी की थी। शादी के बाद उनके जीवन में काफी खटपट चलने लगी जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। इस शादी से वो इतना टूट चुकी थीं कि उन्होंने अपने दिल के दरवाजे बंद कर लिए थे। वहीं आशुतोष राणा ने उन्हें अपने प्यार पर भरोसा दिलाया और फिर दोनो ने शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर-किरण खेर - फोटो : Instagram
किरण खेर

बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेत्री किरण खेर ने जाने माने उद्योगपति गौतम बेरी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी हुआ सिकंदर।हालांकि वो अपनी इस शादी से खुश नहीं थीं। इसके बाद जब अनुपम खेर से उनकी मुलाकात हुई तो उन्हें प्यार का एहसास हुआ। उन्होंने अपने पति को तलाक देकर अनुपम से शादी कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें