फिल्म देवदास में किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
किरण खेर ने 1996 में अमरीश पुरी के साथ श्याम बेनेगल की ‘सरदारी बेगम’ में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया। उसके बाद उन्होंने ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली की, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से छोड़ी। किरण खेर ने मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर-जारा, देवदास, कर्ज, हम, मै हूं ना, दोस्ताना, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे-मिलेंगे, कमबख्त इश्क, कुर्बान, फना, एहसास, अजब गजब लव, खूबसूरत, टोटल सियापा जैसी कई फिल्में की। जब किरण का फिल्मी सफर बुरे दौर से गुजर रहा रहा था, तब उन्होंने छोटे पर्दे का सहारा लिया। उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया।