फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कहां हैं 'जुम्मा चुम्मा दे दे' वाली एक्ट्रेस, हिट फिल्म देने के बाद अचानक से छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री

Sun, 31 Jan 2021 09:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किमी काटकर - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' का गाना 'जुम्मा चुम्मा' जिसके बिना हर डांस प्रोग्राम अधूरा माना जाता है आज भी सबकी जुबान पर रटा हुआ है। इस गाने को बॉलीवुड की एक्ट्रेस किमी काटकर पर फिल्माया गया था। इस फिल्म और गाने से किमी ने लोगों के दिलों पर राज किया था। बेहद ही कम समय में उन्हें बॉलीवुड में सफलता मिल गई थी, लेकिन हिट करियर होते हुए भी किमी ने अचानक से बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। तो चलिए आज आपको बताते हैं जुम्मा चुम्मा गर्ल किमी काटकर के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Anil Kapoor Kimi Katkar - फोटो : twitter
किमी ने 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से अपने करियर की शुरूआत की थी। बॉलीवुड में अपने 7 साल के करियर में किमी ने करीब 45 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस का टैग फिल्म 'टार्जन' में काम करने के बाद मिला था। इस फिल्म में उन्होंने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए थे। बब्बर सुभाष को फिल्म 'टार्जन' के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने किमी को चुना जिन्होंने हाल ही में डेब्यू किया था। ये फिल्म तो पर्दे पर ठीक ठाक चली, लेकिन किमी काटकर रातों रात स्टार बन गई।
विज्ञापन

3 of 6
Anil Kapoor Kimi Katkar - फोटो : twitter
किमी काटकर ने अपने करियर में कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया, लेकिन उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ काफी पसंद की हई। गोविंदा और किमी ने एक साथ 6 फिल्मों में काम किया था। गोविंदा और किमी की पहली फिल्म 'मेरा लहू' पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद दोनो ने 'दरिया दिल', 'गैर कानूनी', 'जैसी करनी वैसी भरनी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। गोविंदा के अलावा संजय दत्त और अनिल कपूर के साथ भी किमी की जोड़ी हिट रही। किमी और संजय ने साथ में 'तेजा', 'खून का कर्ज' और 'सरफिरा' जैसी फिल्में की। कहा जाता है कि सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी किमी और संजय एक दूसरे के करीब आ गए थे, लेकिन ऋचा के संजय दत्त की लाइफ में एंट्री करने के बाद किमी उनकी जिंदगी से दूर चली गईं।

4 of 6
Kimi Katkar
निजी जिंदगी में किमी को परेशानियां हो रही थीं लेकिन उनका फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था। इसी बीच उनके हाथ लगी फिल्म 'हम' जिसमें अमिताभ, गोविंदा, रजनीकांत और शिल्पा शिरोड़कर भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में किमी ने जुमालिना गोंजाल्वेस उर्फ जुम्मा का रोल निभाया था। इस फिल्म का गाना 'जुम्मा चुम्मा' जबरदस्त हिट हुआ था। हालांकि इस फिल्म के बाद से किमी ने बड़े पर्दे से दूरी बनाना शुरु कर दिया और कम फिल्में करने लगीं।
विज्ञापन

5 of 6
Anil Kapoor Kimi Katkar - फोटो : twitter
किमी के फिल्मीं पर्दे से दूर होने की कई बातें बताई जाती हैं। खबरों की माने तो किमी बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज के साथ हो रहे शोषण से काफी दुखी थीं। उनका आरोप था कि इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के साथ एक्टर की तुलना में भेदभाव होता है। ये भी एक वजह है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूर चले जाना ही बेहतर समझा। इसके अलावा शादी के बाद किमी अपने परिवार को वक्त देना चाहती थीं इसलिए भी उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। 'हम' फिल्म के कुछ दिनों बाद ही फोटोग्राफर और फिल्ममेकर शांतनु शॉरी ने शादी के लिए उन्हें प्रपोज कर दिया और किमी ने हां भी कह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kimi katkar - फोटो : social media
शादी के बाद अपने बेटे सिद्धार्थ की बीमारी के लिए किमी को ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा। उनका प्रोग्राम महज 2 हफ्ते का था लेकिन धीरे धीरे उनका वहीं समय बीतने लगा और वो जल्द भारत नहीं आ पाई। हालांकि उनके पति अक्सर भारत आते रहते थे। किमी साल 2006 में भारत लौटीं, लेकिन उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाए रखी। अब किमी अपने परिवार के साथ पुणे में रहती हैं और कुछ खास मौकों पर ही मीडिया के सामने आती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें