गुजरे जमाने में बॉलीवुड में बहुत ही कम अभिनेत्रियां थीं, जो कैमरे के सामने बोल्ड सीन्स करने में जरा भी नहीं हिचकिचाती थीं। उन्हीं अभिनेत्रियों में से अभिनेत्री किमी काटकर थीं। किमी काटकर ने उस जमाने में लोगों को अपने कटीले फिगर और फिल्मों में दिए गए बोल्ड सीन्स से अपना दीवाना बना दिया था। अभिनेत्री एक दौर में हर किसी की पंसदीदा थी और उनकी गिनती 80-90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में होती थी। लेकिन किमी काटकर ने अपने करियर के पीक पर फिल्मी पर्दे को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। आज वही किमी काटकर अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।