फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने लगाई बंटी सजदेह के साथ अपने रिश्ते पर मुहर? पार्टी की तस्वीरें वायरल

Sun, 11 Dec 2022 10:17 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बंटी सजदेह, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिया को न सिर्फ सुशांत की मौत के बाद ट्रोल किया गया, बल्कि उन्हें अभिनेता को ड्रग्स देने के आरोप में जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। वहीं, इन दिनों वह अपने नए रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरी रही हैं। खबरें हैं कि रिया बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब रिया की पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देख यूजर्स का मानना है कि अभिनेत्री ने बंटी के साथ रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

2 of 4
रिया चक्रवर्ती, सीमा सजदेह, शोविक चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रिया चक्रवर्ती शनिवार को फिल्म निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान रिया बंटी सजदेह की बहन सीमा सजदेह और अपने भाई शोविक के साथ स्पॉट की गईं। ऐसे में लग रहा है कि रिया चक्रवर्ती के नए रिश्ते से बंटी का परिवार भी खुश है। रिया और सीमा को कार की पिछली सीटों पर देखा गया, शोविक आगे की सीट पर बैठे थे। ज्ञात हो कि सीमा को हाल ही में नेटफ्लिक्स रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में देखा गया था।

100 Years Of Dilip Kumar: सौवें जन्मदिन पर दिलीप कुमार को याद कर फैंस भावुक, याद कर रहे ये 10 दिलचस्प किरदार
विज्ञापन

3 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर रिया चक्रवर्ती को सीमा सजदेह के साथ देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि रिया ने बंटी के साथ अपनी रिलेशनशिप की खबरों के पक्का कर दिया है, तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, 'बंटी और इसका चक्क', तो दूसरे ने लिखा, 'तो रिया बंटी को डेट कर रही हैं।'

Virat-Anushka Anniversary: पहले तकरार फिर प्यार, कुछ ऐसे शुरू हुई थी अनुष्का-विराट की लव स्टोरी

विज्ञापन

4 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रिया चक्रवर्ती और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने काफी समय तक एक दूसरे तो डेट किया था। रिया सोशल मीडिया पर भी सुशांत के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती थीं। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया को सुशांत की मौत के दो साल बाद अब फिर से प्यार हो गया है और वह बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। 

Box Office Report: बेहद सुस्त चाल से चल रही काजोल की 'सलाम वेंकी', अजय की 'दृश्यम 2' 200 करोड़ के पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें