फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम शर्मा ने साझा की थ्रोबैक बिकिनी तस्वीर, एक्स ब्वॉयफ्रेंड युवराज सिंह ने किया मजेदार कमेंट

Sun, 25 Oct 2020 11:31 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किम शर्मा, युवराज सिंह - फोटो : instagram/kimsharmaofficial, yuvisofficial
कोरोना काल में अभिनेत्री किम शर्मा को पुराने दिन याद आ रहे हैं। उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो छुट्टियों का मजा लेती देखी गई हैं। इस दौरान उन्होंने रंग बिरंगी स्ट्रिप्ड बिकिनी पहनी है। तस्वीर पर क्रिकेटर युवराज सिंह ने मजेदार कमेंट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
किम शर्मा - फोटो : वीरल भयानी
किम शर्मा हाथ में सर्फबोर्ड पकड़कर समंदर किनारे खड़ी हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘समुद्र किनारे एक पूरा दिन बिताने से ज्यादा बेहतर क्या हो सकता है? कुछ नहीं।‘

 
विज्ञापन

3 of 5
युवराज सिंह - फोटो : instagram/yuvisofficial
किम की इस तस्वीर पर युवराज सिंह ने मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘गांव बसा नहीं बस्ता लेकर पहुंच गई हैं मैडम। युवराज के इस कमेंट पर किम ने प्रतिक्रिया दी, ‘इंग्लिश प्लीज।‘



 

4 of 5
युवराज सिंह, किम शर्मा - फोटो : instagram/yuvifan
युवराज सिंह का किम शर्मा के साथ भले ही बहुत पहले ब्रेकअप हो चुका हो लेकिन दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं। युवराज अपने घर होने वालीं पार्टियों में किम को इनवाइट करते रहते हैं। बता दें कि युवराज सिंह और किम शर्मा ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट किया। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 2016 में युवराज ने हेजल कीच से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किम शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बात करें किम शर्मा की तो साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म मोहब्बतें से उन्होंने डेब्यू किया था। किम की मुख्य फिल्मों में तुमसे अच्छा कौन है, कहता है दिल बार बार, फिदा और मनी है तो हनी है सहित अन्य हैं। वो लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। किम 2010 में आखिरी बार तेलुगु फिल्म यगम में नजर आई थीं।

Gangubai Kathiawadi Update: आलिया ने संडे की छुट्टी की भी दे दी कुर्बानी, रात-रात भर इसलिए सबको करती रहती हैं मैसेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें