बॉलीवुड से दूर किम शर्मा इन दिनों अपने अफेयर की वजहों से काफी सुर्खियों में हैं। किम अक्सर हर्षवर्धन राणे के साथ देर रात स्पॉट हुईं लेकिन अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने कबूल नहीं किया। इस बीच किम शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी। इस पोस्ट के साथ किम शर्मा ने हर्षवर्धन राणे के साथ तस्वीर भी पोस्ट की है।