फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाभीजी' के बाद कपिल के पुराने दोस्त ने लिया उनका पक्ष, मीडिया और फैंस से की ये गुजारिश

Wed, 11 Apr 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों थोड़े मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। एक ओर जहां मीडिया में उनके बारे में नेगेटिव खबरे आ रही हैं तो दूसरी ओर उनका नया शो भी बंद हो गया है। हालही में अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने कपिल शर्मा के पक्ष में अपनी बात रखी थी और अब उनके खास दोस्त और एक्स को-एक्टर उनके लिए खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kiku sharda
बता दें कि एक इंटरव्यू में कीकू ने कपिल शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं कपिल शर्मा के साथ शुरुअती दिनों से काम कर रहा हूं। इन दिनों कपिल के बारे में गलत खबरें कई वेबसाइट में छपी हैं। वो यह खबरें कहां से लाते हैं इस बारे में हमें नहीं मालूम लेकिन उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करता हूं।
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma
कीकू शारदा ने आगे कहा,'मैं कपिल के गालियां देने का पक्ष नहीं ले रहा हूं लेकिन ये जरूर कहूंगा कि उनका गुस्सा होना वाजिब है। जब हमारे बारे में अजीब-अजीब चीजें लिखी जाती है, बुरा भी बहुत लगता है। हर किसी को गुस्सा आता है। सबके एक्सप्रेस करने कहा उन चीजों से हैंडल करने का तरीका अलग होता है।'

4 of 5
kapil sharma
कीकू शारदा ने कपिल शर्मा के पक्ष में कहा,'मैं कहता हूं इतना बुरा लिखने की क्या जरूरत है? कपिल ने लोगों को हंसी बांटी है और मैं उनके टैलेंट की कद्र करता हूं। मेरा कहना है कि ऐसा क्यों लिख रहे हैं कपिल के बारे में जो सच नहीं। अच्छा होगा आप भी खुश रहें और हम भी खुश रहें। आप अपना काम करें और हम अपना काम करें। जितना हो सके खुशियां फैलाएं, नेगेटिविटी न फैलाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma
कीकू शारदा ने बताया,'मैं उनके साथ काफी सालों से काम कर रहा हूं और आप लोग भी काफी सालों से हमारे और उनके शो को देखते आए हैं। आज की डेट में जब कपिल अगर अच्छा फील नहीं कर रहे तो उन्हें स्पेस दें। मैं मीडिया और सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि उनको थोड़ा स्पेस दें, उन्हें रिलैक्स करने दें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें