आज से फेमस बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद जल्द ही शादी के बंधन बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, हालांकि अभी तक सेलेब्स की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन बॉलीवुड के कई सितारे और कियारा-सिद्धार्थ जैसलमेर पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब दोनों की शादी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक दोनों की शादी का कनेक्शन विक्की कौशल और कटरीना की शादी से जुड़ रहा है।