अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने कहा, 'मैं हमेशा से चाहती हूं कि एक अभिनेत्री के रूप में लोग मुझे गंभीरता से लें। ऐसा नहीं है कि 'गहराइयां' के बाद यह पसंद बदल गई है। मैं बड़ी हो रही हूं और अलग-अलग चीजें हैं जिनसे मैं जुड़ रही हूं।' 25 वर्षीय अभिनेत्री ने एक बातचीत में कहा, 'मैं विभिन्न प्रकार की कहानियां करना चाहती हूं। एक व्यक्ति के रूप में मेरे विकास के साथ-साथ मेरी पसंद भी बदल रही है। यह एक तरंग प्रभाव है।'