फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 5 साल बाद रातों रात बदली थी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की किस्मत, पढ़िए पूरी कहानी

Thu, 13 Jun 2019 01:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Khesari Lal Yadav - फोटो : instagram
भोजपुरी फैंस के बीच खेसारी लाल यादव की क्या अहमियत है ये शायद बताने की जरूरत नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। लोग उन्हें उनके शानदार अभिनय और उनके संगीत के लिए पसंद करते हैं। उनके गाने फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। लेकिन आज खेसारी जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने जो मेहनत की है वो भी किसी से छिपी हुई नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
Khesari Lal Yadav - फोटो : instagram
कल खेसारी लाल यादव की शादी की सालगिरह थी। इस खास मौके को उन्होंने अपनी पत्नी चंदा देवी और दोनों बच्चों के साथ मंदिर में पूजा करके सेलिब्रेट किया। खेसारी हर साल अपनी सालगिरह पर मंदिर में पूजा करते हैं। खेसाली लाल यादव ने साल साल 2006 में चंदा से शादी की थी। खेसारी लाल के 2 बच्चे भी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
Khesari Lal Yadav - फोटो : social media
खेसारीलाल यादव बेहद गरीब फैमिली से आते हैं। अपनी पहले एलबम के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी। लेकिन आज खेसारीलाल यादव के पास वो सब कुछ है जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं।

4 of 6
khesari lal yadav
तब से लेकर आज तक चंदा खेसारी के हर दुख-सुख में साथ रही हैं। खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था- शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। ये सब हुआ खेसारी के स्टार बनने से पहले। शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई।
विज्ञापन

5 of 6
khesari lal yadav
आज भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। साल 2011 में आई पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। रिपोट्स की मानें तो 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसालीलाल यादव को अब अपनी हर एक फिल्म के लिए कम से कम 40 लाख रुपये तक मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
khesari lal yadav
इसके अलावा खेसारी अपने स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं जिससे वो काफी मोटी रकम कमाते हैं। एक जमाने में साइकिल के लिए भी तरसने वाले खेसारी के पास आज फॉर्चूनर जैसी महंगी गाड़ियां हैं। इसके अलावा पटना में उनका आलीशान घर भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें