फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य की पत्नी जरीना बोलीं- 'मेरे पति को डेट करती रही कंगना, उसे बेटी कैसे मान लूं ?'

Thu, 13 Jun 2019 12:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत, आदित्य पंचोली और जरीना वहाब - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब एक बार फिर अपने पति के बचाव में उतर आई हैं। जरीना ने कंगना रनौत के आदित्य पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जरीना ने कहा-'मैं उन्हें बाकी लोगो से बेहतर जानती हूं। उन्होंने कभी मुझसे कुछ नहीं छुपाया है।' इसके साथ ही जरीना ने कहा कि कोई किसी पर रेप का आरोप तब कैसे लगा सकता है जबकि वो उसके साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहा हो।
विज्ञापन

2 of 6
Aditya Pancholi
दरअसल डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में जरीना ने आदित्य पर लगे आरोप पर खुलकर बात की और कहा- 'चूंकि आपसे किसी का रिलेशन खत्म हो गया है और वो शख्स आगे बढ़ गया है। तो क्या हम उस पर शोषण का आरोप लगा देंगे।'
विज्ञापन

3 of 6
Zarina Wahab And Aditya Pancholi
इसके साथ ही जरीना ने कहा- मैं उन्हें (आदित्य) को अच्छे से जानती हूं। मुझे पता है कि क्या हुआ था, लेकिन आदित्य ने कुछ भी गलत नहीं किया था।'

4 of 6
aditya pancholi with family - फोटो : social media
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में जरीना ने कहा- वो (कंगना) मेरे पति (आदित्य) को साढ़े चार साल डेट कर रही थी, मैं कैसे कह दूं कि वो मेरी बेटी जैसी है?'
विज्ञापन

5 of 6
कंगना - फोटो : social media
गौरतलब है कि 2017 में फिल्म सिमरन के प्रमोशन के दौरान आदित्य पंचोली पर शोषण के आरोप लगाए थे। कंगना ने कहा था कि उन्होंने जरीना से भी मदद मांगी थी लेकिन उन्होंने मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana ranaut - फोटो : social media
बता दें कि कंगना रनौत ने मुंबई वर्सोवा पुलिस को ईमेल भेजा था जिसमें उन्होंने 13 साल पहले हुई मारपीट और शोषण का जिक्र किया था। वहीं इस मामले में आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ मानहानी का केस दायर करवाया था। इस मामले में आदित्य ने कहा था- 'कंगना की मेरे खिलाफ यह एक साजिश है। मैं हैरान रह गया था जब वर्सोवा पुलिस नोटिस के साथ मेरे घर पहुंची थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें