फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Khel Mein Day 10 Collection: बेपटरी हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 'खेल खेल में' का 10वें दिन निकला दम

Sat, 24 Aug 2024 09:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'खेल खेल में' का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी है। शुक्रवार को फिल्म आखिरकार 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। अपने पहले नौ दिनों में सुस्त प्रदर्शन के बाद, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताती है कि फिल्म गति हासिल करने में पूरी तरह विफल रही है। फिल्म ने अपने नौवें दिन भारत में लगभग 70 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि, 10वें दिन यानी की शनिवार को यह आंकड़ा और कम हो गया है। आइए फिल्म के 10 दिन के कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
"खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' ने पहले सप्ताह में 19.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने नौंवे दिन हिंदी शो के लिए कुल 23.74 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें रात की स्क्रीनिंग के दौरान सबसे ज्यादा दर्शक थे। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के नौंवे दिन 70 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका नौ दिन का कुल कलेक्शन 20.05 करोड़ रुपये हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई
'खेल खेल में' से रिलीज के दसवें दिन यानी शनिवार को दर्शक बटोरने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो सका है। अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, फरदीन खान, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे कलाकारों का भी स्टारडम काम नहीं आया है। 

Maidaan: मैदान के निर्माताओं ने नहीं दी सैयद अब्दुल रहीम के परिवार को रॉयल्टी? आधिकारिक बयान जारी कर बताया सच

4 of 5
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' ने अपनी रिलीज के दसवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 88 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसकी अबतक की कुल कमाई 20.93 करोड़ रुपये ही हो पाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। ऐसे में कमाई के आंकड़े निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाले हैं। साथ ही इससे अक्षय कुमार के स्टारडम पर भी असर पड़ना लाजमी है। 

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को कभी-कभी होती है एंजाइटी, बताया, कैसे करते हैं इसका सकारात्मक उपयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल के वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर निराशा का सामना करने वाले अक्षय की उम्मीदें 'खेल खेल में' पर निर्भर थीं। हालांकि, यह उनकी सबसे कम प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई है। सिनेमाघरों में कई सप्ताह बाकी होने के बावजूद यह 'सरफिरा', 'बेलबॉटम', 'मिशन रानीगंज' और 'रक्षा बंधन' जैसी अन्य कमजोर प्रदर्शन करने वाली अक्षय फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें