फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash 14 Year In Cinema: रॉकी भाई के सिनेमा में 14 साल पूरे, पत्नी राधिका ने खास अंदाज में जताया प्यार

Wed, 20 Jul 2022 08:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यश ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ' से खुद को पैन इंडिया स्टार बना लिया है और इस फिल्म के दूसरे पार्ट से यश ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के बाद यश की पॉपुलैरिटी को बढ़ते हुए लोगों ने अपनी आंखों से देखा है और अब यश ने कन्नड़ सिनेमा में अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर यश की पत्नी और अभिनेत्री राधिका पंडित ने एक खूबसूरत नोट शेयर किया है। साथ ही यश और अपनी पुरानी तस्वीरें फैंस को दिखाई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
यश और राधिका पंडित - फोटो : social media
यश के साथ राधिका पंडित को भी कन्नड़ सिनेमा से जुड़े हुए पूरे 14 साल हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने  यश से शादी करने के साथ सिनेमा से दूरी बना ली थी। लेकिन वह यश के साथ इवेंट और पार्टीज में अक्सर नजर आती हैं। राधिका ने अपने और यश के सिनेमा में 14 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
यश और राधिका पंडित - फोटो : social media
इन तस्वीरों के साथ राधिका पंडित ने कैप्शन में लिखा- आप इन दो युवाओं को इन तस्वीरों में देख रहे हैं, जिन्होंने 14 साल पहले इस फिल्म के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। निजी तौर पर, इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ दिया है, एक फिल्मफेयर पुरस्कार, एक राज्य पुरस्कार और एक जीवन साथी। ज्यादा नहीं मांग सकती थी। इ.के सर, गंगाधर सर, चंद्रू सर, मानो सर और खासकर शशांक सर को धन्यवाद हम पर विश्वास करने और हमें यह खूबसूरत फिल्म देने के लिए।' राधिका पंडित की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। हर किसी ने इन दोनों को बेस्ट कपल बताया है।
विज्ञापन

4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ ने बदली यश की छवि
यश को कन्नड़ सिनेमा में रॉकिंग स्टार के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें लकी, रैम्बो स्ट्रेट फॉरवर्ड, मास्टरपीस, गजकेसरी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन अभिनेता के दुनिया भर में पहचान दिलाने का काम 'केजीएफ' ने किया था। इस फिल्म के दूसरे पार्ट के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' ने 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और अब फैंस रॉकी भाई की 'केजीएफ चैप्टर 3' का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें