रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
रवीना ने अपनी बेटी राशा के साथ सेल्फी साझा की है। इसके बाद ऐश्वर्या राय और नीता अंबानी के साथ एक तस्वीर साझा की है। रवीना और राशा ने भाग्यश्री, गोविंदा, शिल्पा शेट्टी, फराह खान और तमन्ना भाटिया के साथ भी तस्वीरें खिचवाई हैं। उन्होंने तस्वीरें साझा कर मनीष मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, द्भुत मुलाकात के लिए धन्यवाद! सभी को ढेर सारा प्यार और खुशियां। हम और हमारे बच्चे एक सुंदर, शांतिपूर्ण नई दुनिया देखें।'