फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 3: रॉकी भाई ने किया खुलासा, बताया- कैसा होगा केजीएफ का तीसरा भाग?

Wed, 27 Apr 2022 05:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जल्द आएगी केजीएफ चैप्टर 3 - फोटो : अमर उजाला

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लोगों के दिमाग पर यश का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ है कि फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में भी अच्छा कारोबार कर रही है। हाल ही में साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म की सफलता पर बात की है। इसके साथ मीडिया को दिए साक्षात्कार में यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 3' पर भी खुलकर बात की है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म का तीसरे भाग 'केजीएफ 1' और 'केजीएफ 2' से भी ज्यादा धमाकेदार होगा।

विज्ञापन

2 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा होगा तीसरा भाग?
साक्षात्कार में यश ने बताया कि अभी रॉकी की जिंदगी और इसकी कहानी में बहुत कुछ है, जो तीसरे पार्ट में दिखाया जाएगा। मैंने और फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने तीसरे भाग के लिए काफी कुछ सोचा है। बहुत सारी चीजें हैं, जो हम 'चैप्टर 2' में नहीं दिखा पाए। अब हम उन्हें चैप्टर 3 में क्रिएट करने वाले हैं। हालांकि, यह सिर्फ एक रफ आइडिया है।"

विज्ञापन

3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को 2 हिस्सों में तोड़ने का फैसला किया था
यश ने बताया कि प्रशांत नील ने पहले इस फिल्म की कहानी को केवल एक भाग में बताने का सोचा था। लेकिन बीच प्रोडक्शन में प्रशांत ने इसे दो हिस्सों में तोड़ने का फैसला किया। प्रोडक्शन के दौरान प्रशांत को इस बात का एहसास हो गया था कि एक भाग बनाने के चक्कर में हम कई सीन्स को जल्दबाजी में समेट रहे हैं। जिसकी वजह से फिल्म का इमोशनल एंगल कमजोर पड़ रहा था। इसलिए इसे भागों में बांटा गया।"

विज्ञापन

4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस
वर्तमान में, अपने दूसरे सप्ताह में, केजीएफ: अध्याय 2 ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 900 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है, और व्यापार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि फिल्म कुछ ही दिनों में 1000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी। दंगल (2024 करोड़ रुपये), बाहुबली: द कन्क्लूजन (1810 करोड़ रुपये) और आरआरआर (1100 करोड़ रुपये से अधिक) पहले से ही क्लब का हिस्सा हैं। अगर केजीएफ: चैप्टर 2 ऐसा करता है, तो यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह चौथी भारतीय फिल्म बन जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें