अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और इसके बाद कई रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म की शानदार सफलता से एक्टर यश की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। फिलहाल केजीएफ 2 के सुपर डुपर हिट कलेक्शन के बाद से ही इसके पार्ट 3 की लेकर भी चर्चाएं काफी तेज हो गईं और कुछ समय बाद मेकर्स ने भी ये साफ कर दिया कि 'केजीएफ 3' को लेकर योजना तैयार की जा रही है। फिल्म के तीसरे भाग में भी अभिनेता यश ही नजर आएंगे, लेकिन अभी बाकी कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में फीमेल लीड के लिए एक्ट्रेस को कास्ट करने का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर खबर है कि बॉलीवुड कई बड़ी एक्ट्रेसेस भी इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने को उत्सुक हैं।