केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘केजीएफ 2’ का पांचवें हफ्ते में प्रवेश
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने अपने पांचवें हफ्ते के पहले शुक्रवार को 2.32 करोड़ रुपये कमाए। इसमें हिंदी संस्करण का हिस्सा 1.36 करोड़ रुपये, कन्नड़ का 62 लाख रुपये और तमिल संस्करण का हिस्सा करीब 24 लाख रुपये रहा। फिल्म ने पांचवे शनिवार को फिर अपनी कमाई में इजाफा किया और फिल्म का 31वें दिन का कलेक्शन रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के दूसरे दिन के कलेक्शन से ज्यादा रहा। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब चार करोड़ रुपये की कमाई शनिवार को की है, इसमें हिंदी संस्करण की हिस्सेदारी करीब 2.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है।