कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। भारत में अब तक 750.82 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही एस एस राजामौली की आरआरआर, प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल के बाद प्रशांत नील की केजीएफ-2, 1000 करोड़ का कारोबार करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। गौरतलब है कि 1000 करोड़ के क्लब में प्रवेश लेने वाली इन चारों फिल्मों में से तीन फिल्में साउथ की हैं, जबकि बॉलीवुड की सिर्फ दंगल ही ये आंकड़ा पार कर सकी है।इतना ही नहीं, केजीएफ के दूसरे भाग ने अपने नाम कई अन्य रिकॉर्ड्स भी किए हैं। यहां पढ़िए पूरी लिस्ट...