यश केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन जबरदस्त कमाई करने वाली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को देखने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ हैदराबाद में देखी गई। इस शहर में गुरुवार को फिल्म तकरीबन सभी सिनेमाघरों में हाउसफुल रही। चेन्नई में भी फिल्म को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। पहले दिन के दर्शकों की संख्या के मुताबिक फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ दिखाने वाले सिनेमाघरों में से हैदराबाद के सिनेमाघरों में दर्शकों की 98.25 फीसदी, चेन्नई में 98 फीसदी, जयपुर में 83.25 फीसदी, चंडीगढ़ में 83 फीसदी, भोपाल में 82.75 फीसदी, सूरत में 80.50 फीसदी और दिल्ली एनसीआर में दर्शकों की 80 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। दिल्ली एनसीआर में फिल्म के पहले दिन करीब 1200 शोज हुए हैं।