फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: नीतू कपूर को फिर आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीर शेयर कर लिखा- आपकी इच्छा...

Fri, 15 Apr 2022 12:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शादी के बाद दोनों जैसे ही फोटोशूट के लिए मीडिया के सामने आए तो पैपराजी भी बहुत खुश हो गए। दोनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। इसके बाद दोनों के परिवार वाले और दोस्तों ने भी तस्वरें शेयर करके कपल के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शादी के बाद आलिया की सास नीतू कपूर ने भी बहू और बेटे को शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 4
नीतू कपूर, आलिया रणबीर - फोटो : insta
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक और तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नीतू अपने बेटे रणबीर के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ये फोटो कपूर साहब (ऋषि कपूर) को समर्पित है...आज आपकी इच्छा पूरी हो गई है। इस तस्वीर पर फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं श्योर हूं कि आपके प्रिय कपूर साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। वहीं दूसरे ने लिखा- नीतू जी ऋषि सर बहुत खुश हो रहे होंगे और हम भी बहुत खुश हैं।

विज्ञापन

3 of 4
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी के दौरान भी नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दोनों बहुत खुश नजर आ रही थीं। वीडियो में नीतू आलिया को बेस्ट और रिद्धिमा उन्हें क्यूट बता रही थीं। शादी के बाद भी नीतू मीडिया से बात करते हुए रणबीर और आलिया को आशीर्वाद दे रही थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
करिश्मा और करीना कपूर - फोटो : social media
रणबीर और आलिया की शादी में कपूर सिस्टर्स भी खूब सुर्खियों में रहीं। वह दोनों अपने भाई की शादी के हर फंक्शन को एंजॉय करती दिखीं। दोनों ने शादी की तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और भाभी आलिया का स्वागत किया। करिश्मा ने कहा- इस खूबसूरत कपल को बधाई। तो वहीं करीना ने लिखा- हमारे परिवार में स्वागत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें