केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
‘केजीएफ चैप्टर 2’ का करिश्मा
यश, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर भांगड़ा और गिद्दा अभी से शुरू हो चुका है। इस फिल्म की 14 अप्रैल को प्रस्तावित रिलीज के दिन पर मुंबई से लेकर चेन्नई, हैदराबाद और कोच्चि तक सबकी निगाहें टिकी हैं। फिल्म के पहले भाग ने हिंदी पट्टी में भी जोरदार धमाका किया था। तब ये फिल्म शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ के साथ मुकाबले में उतरी थी। इस बार यश का मुकाबला तमिल अभिनेता विजय के अलावा हिंदी सिनेमा के स्टार शाहिद कपूर के साथ भी है।