डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार
- फोटो : सोशल मीडिया
वही फिल्म के निर्देशक सनी मंडावरा कहते हैं, 'ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार हमेशा सबसे आगे रहे। किसी ने भी उन पर कभी फिल्म नहीं बनाई है, यह समय है जब कि हम लोगों को उनकी भूमिका के बारे में शिक्षित करें।’ फिल्म में हेडगेवार और संघ के उनके सहयोगियों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों का चयन जारी है और जानकारी के मुताबिक जल्द ही इनके नामों की घोषणा की जाएगी। एक ही विषय पर एक जैसी फिल्में बनाने के मामले इससे पहले ‘इंकलाब’ और ‘आज का एमएलए रामअवतार’, ‘तूफान’ और ‘जादूगर’, ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ जैसी कई फिल्मों में सामने आ चुके हैं।