फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: दिवाली से पहले सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, अब इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेगी 'टाइगर 3'

Sat, 15 Oct 2022 12:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता की मशहूर फ्रेंचाइजी टाइगर 1 और 2 रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर बड़ा धमाका किया है। दबंग खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। लेकिन टाइगर 3 के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। 

 
विज्ञापन

2 of 4
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने कुछ समय पहले टाइगर 3 को लेकर घोषणा की थी। तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट जानना चाह रहे थे। अब सलमान खान ने दिवाली से पहले बड़ा धमाका करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म अगले साल यानि 2023 में दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में भी कटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी नजर आने वाली है। सलमान ने अपनी फिल्म की नई तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर भी टाइगर 3 का लुक साझा किया है। इसके साथ ही लिखा है कि टाइगर 3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। टाइगर हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। दिवाली पर फिल्म की रिलीज होने का मतलब ये है कि अभी फैंस को इस फिल्म के लिए एक साल तक इंतजार करना होगा। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं और फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Huma Qureshi: 'डबल एक्सएल' के जरिए ग्लैमर की नई परिभाषा गढ़ेंगी हुमा? बोलीं- समाज में बदलाव का यह सही वक्त है
 

 
विज्ञापन

4 of 4
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टाइगर 1 और 2 दोनों में सलमान और कैटरीना की जोड़ी साथ नजर आई है। एक बार फिर दोनों एकसाथ पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान इस साल कई फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें