फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख, अक्षय से लेकर शाहरुख तक ने कही ये बात

Sat, 08 Aug 2020 06:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एयर इंडिया हादसे पर स्टार्स ने जताया दुख - फोटो : सोशल मीडिया
केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसलकर खाई में गिरा। दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 190 यात्री सवार थे। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे। हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है और 123 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आम जनता से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक ने इस घटना पर दुख जताया है। चलिए आपको बताते हैं किसने क्या कहा। 
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दुखद खबर, एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लाइट में सवार सभी यात्रियों और स्टाफ की सलामती की दुआ कर रहा हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के लिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस दुर्घटना में खो दिया।'

विज्ञापन

3 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा, 'एयर इंडिया के उस विमान में जो भी यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, उनके लिए मेरा दिल भर आता है। जिन्होंने ने भी अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं।'

4 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने लिखा, 'एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरा दिल उन लोगों के परिवारों के लिए दुखी है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। साल 2020 का अनुरोध करता हूं कि यह जल्दी खत्म हो जाए। और कितना कहर मचाओगे? प्लीज बस करो!'

विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन - फोटो : Social Media
अजय देवगन ने लिखा, 'एयर इंडिया की दुखद घटना है। मेरी प्रार्थनाएं सभी यात्रियों, क्रू और उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
संगीतकार ए आर रहमान ने भी इस घटना पर गहरा दुख जतााते हुए ट्वीट किया, 'जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है उनके लिए प्रार्थनाएं ..।'

बाइस्कोप: गोल्डन जुबली की यात्रा पर निकले देव आनंद, वैंकूवर में किया इस लड़की को हीरोइन बनाने का एलान




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें