फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा- माधुरी दीक्षित समेत इन अभिनेत्रियों ने बताया कैसा बीत रहा है साल 2020, एक- दूसरे को भी दे रहीं चैलेंज

Sat, 08 Aug 2020 01:57 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2020 So Far Challenge - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खासकर इन दिनों तो खूब ज्यादा की एक्टिव हैं। ये सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से मुलाकात करते हैं। उन्हें अपने बारे में जानकारियां देते हैं। इसी बीच सेलेब्स नए- नए गेम और चैलेंजेस भी खेलते रहते हैं। इसमें सबसे आगे रहती हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियां। ऐसे में अब हाल ही में एक नया चैलेंग ट्रेंड में आया है। ये चैलेंज है #2020sofar। इसके माध्यम से ये अभिनेत्रियां अपनी तस्वीरें साझा कर साल 2020 के बारे में बता रही हैं। कि अब तक कैसा गुजरा और आने वाले महीने कैसे गुजरने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपना एक बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया। प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें देखा जा सकता है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर का महीना प्रियंका के लिए एक जैसा रहने वाला है। प्रियंका तीनों ही महीने के वीडियो में अपने सिर पर ग्लास फोड़ती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने भी इसी चैलेंज के तहत एक तस्वीर साझा की है। तस्वरी में वो डोनट खाती नजर आ रही हैं। मलाइका के लिए जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर का महीना एक जैसा होने वाला है। चारों महीनों में मलाइका अजीब-सा मुंह बनाती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका लिखती हैं, 'हम्म, अभी तक का मेरा यह साल'।
 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media
माधुरी दीक्षित
इसी तरह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी इस चैलेंज में भाग लिया। माधुरी ने इसमें अपनी अलग-अलग फिल्मों के अलग- अलग एक्सप्रेशन के साथ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के माध्यम से माधुरी ने बताया कि अब तक के महीने उनके कैसे रहे और आने वाला सितम्बर का महीना कैसा होने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिस्का चोपड़ा
टिस्का चोपड़ा
टिस्का चोपड़ा ने भी इस चैलेंज में भाग लिया और अपना 2020 So Far बताया। टिस्का ने इसमें जनवरी फरवरी और मार्च को ठीक- ठाक दिखाया। तो अप्रैल और मई में खुद को जेल में बंद दिखाया। इसके बाद उन्होंने जून जुलाई में खुद को मास्क पहने दिखाया। अगस्त में गुस्से में बैठे हुए और सितम्बर में छुपते हुए दिखाया। 
 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी के पन्ने हुए गायब, कहीं उन्हीं पन्नों में तो नहीं छुपा था कोई राज ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें