आज उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। दरअसल, केदारनाथ धाम के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना हो गई है, जिसमें सात लोगों की मौत भी हुई है। इस खबर के आने के बाद से ही सभी लोग मृत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए इस हादसे पर दुख भी जता रहे हैं। ऐसे में इस घटना पर अब बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों का भी रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए सेलेब्स ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त किया है।