टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरुआत से ही विवादों में बना हुआ है। दरअसल शो के इस सीजन में निर्देशक साजिद खान बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। ऐसे में साजिद खान को शो का हिस्सा बनाने की वजह से कई लोग शो और कलर्स टीवी का विरोध कर चुके हैं। मीटू के आरोपी रहे साजिद को शो से निकालने के लिए ना सिर्फ कई अभिनेत्रियां बल्कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी सूचना प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी। इसी बीच अब मनोरंजन जगत का एक और सितारा साजिद के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है।