pawan singh
- फोटो : social media
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर हमला
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में छठ के मौके पर एक गाना रिलीज किया। जिसे कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया। वहीं अब पवन सिंह पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। बिहार के बक्सर के डुमराव में एक स्टेज शो के दौरान पवन सिंह की गाड़ी और उनकी टीम के दूसरे सदस्यों पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया, हालांकि सुरक्षाकर्मियों की वजह से पवन सिंह बाल-बाल बच गए। मामले में पवन सिंह ने कहा, 'विरोधी लाख कोशिश कर लें लेकिन हम अपने दर्शकों के बीच जाना जारी रखेंगे। चंद लोग मुझे अपने रास्ते से हिला नहीं सकते।'