kbc
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि मैं जब परीक्षा के लिए गया तो वहां कई सारे लोग मौजूद थे। इसके बाद मास्टर जी ने कहा कि चलिए, जरा यह वाला राग गाकर सुनाइए। यह सुनते ही मेरी आवाज ही नहीं निकली। इसके बाद मुझे पाठक जी से से इतनी डांट पड़ी, जिसकी कोई लिमिट नहीं थी। उसके बाद मैंने सीखना ही बंद कर दिया और वह चले गए। जाते- जाते उन्होंने मुझे कहा कि यह गलत आदमी है, मैं इसे नहीं सिखा सकता।