फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: शो के सेट पर जैकी और सुनील ने दिखाए अपने फिटनेस मूव्स, दंग रह गए अमिताभ बच्चन

Fri, 24 Sep 2021 06:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू होते ही दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आएंगे अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी। 

 शो के दौरान अभिनेता ना सिर्फ सवालों के जवाब देंगे बल्कि अपनी कई पुरानी यादों को भी ताजा करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में जारी शो के एक प्रोमो वीडियो में केबीसी के मंच पर पहुंचे दोनों अभिनेता बिग बी संग मस्ती करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर सुनील शेट्टी इस दौरान सेट पर बिग बी और दर्शकों को अपने फिटनेस मूव्स से भी प्रभावित करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन

2 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने जारी किया वीडियो

जारी वीडियो में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन सुनील शेट्टी की फिटनेस से प्रभावित होकर कहते है कि "मैं जबसे आपसे मिला हूं, आपको देखा है; आप हमेशा फिट रहे हैं। आप यह सब कैसे करते हैं?" इस पर जवाब देते हुए सुनील कहते हैं कि, "सर, यह निरंतरता के कारण है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा जिम जाता हूं। बीमार होने पर भी, मैं जिम जाता हूं ताकि वहां दूसरों से प्रेरित होकर कुछ ना कुछ कर सकूं। अभिनेता ने कहा कि फिट रहना महंगा नहीं है, हम इसे अपने घरों में भी कर सकते हैं।"
 

 

विज्ञापन

3 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर्स ने दिखाए फिटनेस मूव्स

इस पर अमिताभ सुनील से एक नमूना दिखाने की मांग करते हैं। बिग बी कहते हैं कि अपनी फिटनेस का कुछ नमूना दिखाइए, हमारे पास भी यहां जिम नहीं है। इस पर जैकी श्रॉफ और वहां मौजूद जनता तालियो के साथ सुनील का स्वागत करते हैं। वीडियो में जैकी श्रॉफ भी सुनील शेट्टी का साथ देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्सरसाइज करते हुए जैकी श्रॉफ कहते हैं "मौशी ची तांग!"

4 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी ने याद किया पुराना किस्सा
एक अन्य वीडियो में जैकी श्रॉफ अमिताभ बच्चन को उस समय का किस्सा याद दिलाते हुए नजर आ रहे हैं जब वो दोनों साथ में चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और उस दौरान नन्हें अभिषेक और श्वेता बच्चन भी उस दौरान अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ वहीं पर मौजूद थे। जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब वो अमिताभ बच्चन से उनका ऑटोग्राफ लेने जा रहे थे तो अभिषेक ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ ने बताया अपनी बोली का राज

इससे पहले जारी एक वीडियो में जैकी श्रॉफ से अमिताभ उनकी इस बोली का राज पूछते हैं। इस पर अभिनेता काफी मजाकिया अंदाज में अमिताभ को जवाब देते हैं। इतना ही इस दौरान वह बिग बी को अपनी मजेदार बोली सिखाते भी नजर आएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें