फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 13: एक करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए प्रांशु त्रिपाठी, लाख रुपये में ही करना पड़ा संतोष

Fri, 24 Sep 2021 06:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Sony Tv
अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टेलीविजन पर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस शो के 24वें एपिसोड में हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे थे उमरिया(मध्यप्रदेश) के रहने वाले प्रांशु त्रिपाठी। प्रांशु त्रिपाठी पेशे से एक टीचर हैं। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें क्रिकेट खेलने का भी बहुत शौक है। प्रांशु अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सिर्फ मस्ती करते हुए नजर नहीं आए बल्कि उन्होंने कड़े से कड़े सवाल का जवाब भी बड़ी आसानी से दे दिया और लाखों रुपए जीत लिए।

1 करोड़ नहीं जीत पाए प्रांशु

सभी सवालों का सही जवाब देकर प्रांशु त्रिपाठी ने 50 लाख की धनराशि जीत ली। जिसके बाद उन्हें 15वें सवाल का जवाब देना था जोकि एक करोड़ रुपए के लिए था। लेकिन प्रांशु 1 करोड़ी के सवाल पर अटक गए और उन्होंने 50 लाख की धनराशि जीती और शो छोड़ दिया। हालांकि सभी सवालों का सही जवाब देने वाले प्रांशु 1 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और लखपति बनकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Sony Tv
प्रांशु ने दी थी अमिताभ बच्चन के कपड़ों पर राय

हाल ही में शो के मेकर्स ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें शो में कंटेस्टेंट बनकर आए प्रांशु बिग बी के कपड़ों पर अपनी राय दे रहे हैं। इस वीडियो में प्रांशु अमिताभ बच्चन के सूट के डिजाइन के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि ऐसा सूट उनके पास भी है। जिसे सुनकर अमिताभ हंसते हैं, लेकिन अगले ही पल प्रांशु कुछ ऐसा कहते हुए नजर आए जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Sony Tv
अमिताभ बच्चन का सूट पॉकेट नहीं आया था पसंद

हॉट सीट पर बैठे प्रांशु ने गेम के बीच में अमिताभ बच्चन के सामने अपने दिल की बात रखी, उन्होंने अमिताभ बच्चन से बात करते हुए कहा, ‘सर आपसे एक बात कहनी है, ऐसा सूट(अमिताभ बच्चन सूट)मेरे पास भी है, लेकिन उसमें ये पॉकेट नहीं है सर। पॉकेट मुझे सूट में अच्छा नहीं लगता यह बड़ा बेकार लगता है। ये अक्सर शादी में पहना जाता है।

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Sony Tv
अमिताभ बच्चन ने दिया ये जवाब

प्रांशु की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी जोर से हंस दिए और उन्होंने कहा, ‘जब ये खेल खत्म होगा तो हम अपना ये सूट आपको उतारकर दे देंगे’। इस बात को सुनकर प्रांशु भी काफी खुश हुए’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी ने शेयर की अपनी तस्वीर

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन अपने फिल्म हम के सुपरहिट गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर जबरदस्त परफॉरमेंस देते दिखाई दिए। अभिनेता ने खुद अपने डांस करते हुए तस्वीरें साझा कीं। बिग बी की तस्वीरें साझा होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गईं। उनके इस पोस्ट को छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पोस्ट पर अब तक 2800 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें