फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: हॉट सीट पर बैठेंगे नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश, अमिताभ बच्चन बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद

Sun, 12 Sep 2021 05:30 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीरज चोपड़ा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन का नंबर वन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यहां आने वाले कंटेस्टेंट की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। इस बार शो में हर शुक्रवार विशेष एपिसोड प्रसारित किया जाता है। इसके चलते शो में हर शुक्रवार को सितारे हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में कौन बनेगा करोड़पति 13 में ओलंपिक मेडल विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश अब शो में नजर आने वाले हैं।

दरअसल, शो के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज के आगमन से अमिताभ बेहत खुश दिखाई दे रहे हैं और साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। नीरज चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।


 
विज्ञापन

2 of 5
केबीसी 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘अपने देश का नाम रोशन करके “केबीसी 13” के मंच पर आने वाले हैं, टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज और श्रीजेश। सुनिए उनके संघर्ष और ओलंपिक्स के अनुभव को।‘
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी 13 - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अमिताभ बच्चन दोनों खिलाड़ियों से पूछते हैं, 'ये मेडल मैं छू सकता हूं क्या?' जिसके बाद श्रीजेश और नीरज अपना मेडल बिग बी को देते हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन भावुक हो जाते हैं और सेट पर माहौल शांत हो जाता है। नीरज, अमिताभ बच्चन को हरियाणवी बोलना भी सिखाते हैं। श्रीजेश कहते हैं, इस ओलंपिक ने उनके लिए सारी चीजें बदल दी हैं जबकि पहले उन लोगों का मजाक बनाया जाता था।

4 of 5
पीआर श्रीजेश - फोटो : social media
वह कहते हैं कि ‘हम लोग 2012 ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाई हुए लेकिन एक भी मैच जीते नहीं। इंडिया में जब वापस आए तो सब लोग हमारे ऊपर हंसने लगे। कहीं फंक्शन में चले जाते तो हमें सबसे पीछे कोने में बैठा देते थे। बहुत ज्यादा बेइज्जत किया गया कि एक बार को लगा कि हम लोग हॉकी क्यों खेल रहे हैं... अभी वक्त आ गया कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में, हम लोगों ने प्लेयर्स को यही बोला कि यहां सोचो कि अगला मैच है ही नहीं। जब मेडल मिला तो यह लगा कि अभी जितना सुना, जितना संघर्ष किया, जितना रोया.. सब दूर हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : Instagram/Neeraj Chopra
गौरतलब है कि टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। वह ओलंपिक में एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बने। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतनने के बाद नीरज चोपड़ा की ब्रांड वेल्यू में 10 गुना का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें