फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: पहली ही फिल्म के लिए महिमा चौधरी को मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड, लिएंडर पेस के साथ रिश्ते को लेकर बटोरी थीं सुर्खियां

Sun, 12 Sep 2021 05:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा महिमा चौधरी 13 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। महिमा इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम वक्त में अपनी अदाकारी और खूबसूरती का लोहा मनवाया। उनकी आवाज और डॉयलॉग डिलिवरी के लोग आज भी दीवाने हैं। हालांकि, वह अब लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। महिमा चौधरी ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों से साथ काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

महिमा का असली नाम ऋतु चौधरी है, लेकिन फिल्मी दुनिया में लोग उन्हें महिमा चौधरी के नाम से जानते हैं। उनका का जन्म 13 सितंबर 1973 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। उन्होंने अपनी हाई-स्कूल तक की पढ़ाई डाउन हिल स्कूल से की थी। जिसके बाद आगे की पढ़ाई लोरेटो कॉलेज से की। साल 1990 में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना शुरू किया।
विज्ञापन

2 of 6
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

 विज्ञापनों से की मॉडलिंग करियर

महिमा ने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान कई विज्ञापनों में भी काम किया। उन्होंने अभिनेता आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पेप्सी का विज्ञापन भी किया था जो काफी मशहूर हुआ था। महिमा चौधरी को फिल्मों में पहला मौका मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने दिया था। दरअसल, वह टीवी चैनल पर बतौर वीजे काम करती थीं। यहीं सुभाष घई की नजर उनपर पड़ी और उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया।

विज्ञापन

3 of 6
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुभाष घई ने फिल्म परदेस के लिए किया साइन
इस शो में महिमा चौधरी को देखने के बाद सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म परदेस के लिए साइन किया था। साल 1997 में आई इस फिल्म में महिमा की जोड़ी अभिनेता शाहरुख खान के साथ देखने को मिली थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था। पहली फिल्म हिट होने के बाद महिमा चौधरी मशहूर हो गईं और फिर उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया।
 

 

4 of 6
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

6 साल तक लिएंडर पेस को किया डेट
पर्सनल लाइफ की बात करें तो महिमा की लव लाइफ कुछ खास नहीं रही। महिमा चौधरी ने करीब 6 साल तक टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट किया। कहा जाता है कि पेस के लिए महिमा ने अपना फिल्मी करियर भी दांव पर लगा दिया था। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्होंने 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। हालांकि, 2013 में ये कपल अलग हो चुका है। 

विज्ञापन

5 of 6
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी से पहले प्रेग्नेंसी की उड़ी थी खबर
बॉबी से शादी के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद मीडिया में यह खबर जोरों पर थी कि महिमा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, इसलिए उन्हें आनन-फानन में शादी करनी पड़ी। हालांकि, खुद महिमा ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। बता दें कि महिमा और बॉबी की बेटी है, जिसका नाम आर्यना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

महिमा ने 'दिल क्या करे' (1999), 'दाग: द फायर' (1999), 'लज्जा' (2001), 'धड़कन' (2000), 'बागबान' (2003), 'सैंडविच' (2006), 'कुरुक्षेत्र' (2000), 'लज्जा' (2000), 'दिल है तुम्हारा' (2002), 'सेहर' (2005) सहित कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, हिट फिल्मों के बाद भी वह इंडस्ट्री में कामयाब नहीं हो पाईं।  उन्हें आखिरी बार फिल्म 'डार्क चॉकलेट'(2016) में देखा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें