फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: 700 साल पुराने बरवाड़ा किले में क्या है खास, लाखों में है एक रात की कीमत, देखें शादी के वेन्यू की तस्वीरें

Mon, 06 Dec 2021 04:27 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जल्द ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली है। एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ इस हफ्ते शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों हिंदू और इसाई रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे। वही अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दोनों कलाकारों ने राजस्थान को चुना है। विक्की और कटरीना की शादी सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा में 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट में संपन्न होगी। इस जगह की भव्यता, सुंदरता देखते ही बनती है। शादी के लिए इस होटल को 6 से 11 तारीख तक बुक किया गया है। जबकि इस शादी में आने वाले 120 मेहमान के लिए 45 कमरे बुक कराए गए हैं। चलिए जानते हैं क्यों कटरीना और विक्की को रास आया सिक्स सेंसेस फोर्ट और क्या खास है इस किले में जो इसे सबसे अलग बनाता है।
विज्ञापन

2 of 5
सिक्स सेंसेस फोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
14 वीं शताब्दी का किला
जयपुर से 2.5 घंटे की दूरी पर रणथंभौर के बरवाड़ा किले का निर्माण 14वीं शताब्दी में किया गया था। यह किला पहले बरवाड़ा के सरपंच भगवती सिंह के पास था। बाद में इस किले को ओसमॉस कंपनी को बेच दिया गया। जिसके बाद किले को भव्य होटल में तब्दील कर दिया गया। सिक्स सेंस ग्रुप को यह होटल लीज पर दिया गया है। इस किले में दो महल और दो भव्य मंदिर शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सिक्स सेंसेस फोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ये सुविधाएं हैं मौजूद
700 साल पुराने राजपूताना शैली से बने इस महल में लग्जरी सुइट हैं। ये सुइट समकालीन राजस्थानी शैली पर बनाए गए हैं। रिसॉर्ट में एक बार और लाउंज के साथ तीन रेस्तरां मौजूद हैं, इसमें स्पा और फिटनेस सेंटर के साथ ही दो स्विमिंग पुल भी मौजूद हैं। किले में तमाम सुख-सुविधाओं की भरमार है तो वहीं यहां से खूबसूरत लेक व्यू भी देखने को मिलता है। 

4 of 5
सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल - फोटो : सोशल मीडिया
शाही हैं सुइट
इस रिजॉर्ट में 48 सुइट हैं। जिसके अलग-अलग नाम हैं-जिसमें सैंक्चुरी सुइट, फोर्ट सुइट, अरावली सुइट, रानी राजकुमारी सुइट और राजा मान सिंह सुइट मौजूद हैं। यहां सबसे कम किराया सैंक्चुरी सुइट का है जबकि राजा मान सिंह सुइट का किराया सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिक्स सेंसेस फोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन का किराया
इस होटल में सामान्य कमरे में एक रात रुकने के लिए 77,000 रुपये है और टैक्स जोड़कर 90,000 के आसपास का खर्चा है। स्पेशल सुइट के लिए 4 लाख 94 हजार रुपये का खर्च आएंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें